Saturday, December 30, 2017

अलविदा २०१७

बंदी देखी मंदी देखी

उन्हें सुना बघारते शेखी

गत वर्ष रहा रीता रीता

दिन अच्छे तलाशते बीता

मिला कदम कदम अचंभा जी

बाकी तो सब कुछ चंगा जी !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

Wednesday, December 27, 2017

चंगा जी !

जिनकी चाहत बस ताली हो
जिह्वा उगले पर गाली हो
हर ओर है यह चिंता व्याप्त
क्या वही चमन का माली हो
क्या दिल्ली क्या दरभंगा जी
बाकी तो सब कुछ चंगा जी !
-ओम प्रकाश नौटियाल

Monday, December 25, 2017

कुछ सत्ता आसक्त !

भारत में भरपूर हैं ,भाँति भाँति के भक्त
क्रूर कराल कठोर कटु, कुछ कमसिन कमशक्त,
धर्म ध्वजी ध्याता ध्यानी धुनी धुरंधर कुछ
पूजक कुछ परमेष्ट के, कुछ सत्ता आसक्त !
-ओम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित)

Saturday, December 23, 2017

Thursday, December 21, 2017

Wednesday, December 20, 2017

सोने चला विकास !

बहुत भाग दौड़ कर ली, बाँधी सबको आस
चूर चूर थक कर हुआ, सोने चला विकास !
ओंम प्रकाश नौटियाल

विकास

सभी उसको बुला रहे , दुविधा मध्य विकास
इक अकेली जान भला, किस के जाये पास !
ओंम प्रकाश नौटियाल

देश

हर किसी की चाह यही, बदले वह यह देश
अन्य किसी भी काम मे, ध्यान नहीं है लेश !
ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, December 19, 2017

लोग रहे अब

प्रमुख सब दलों के लिये , अच्छे यह परिणाम
एक्जिट पोल खूब  गिरे ,मुंह के बल धड़ाम !
-
एक्जिट पोल फेल हुए, अच्छा यह संकेत
इसका केवल अर्थ यह, लोग रहे अब चेत !
ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित )

Thursday, December 14, 2017

एक्जिट पोल

एक्जिट पोल खत्म करे, मतगणना आनंद
अंत कथा का जानना , पहले किसे पसंद ?
ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, December 13, 2017

धरती पर नहीं पाँव !

रहा घूमता नगर में, गया विकास न गाँव

प्लेन बना जल में खड़ा, धरती पर नहीं पाँव !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, December 12, 2017

भोर की बात !

जिस नेता के पक्ष में, लड़े मित्र से रात ,
वह जा मिला विपक्ष में, अभी भोर की बात !
ओंम प्रकाश नौटियाल
(सर्वाधिकार सुरक्षित )

Sunday, December 10, 2017

शुद्ध हवा

हिमाचल की शुद्ध हवा ,साँस नहीं आसान
शीघ्र आउट हो तभी, चले छोड़ मैदान !

नगर के क्रिकेटर भला , लेते कैसे साँस
हिमाचल की शुद्ध हवा, आई उन्हें न रास !

आदत थी प्रदूषण की , हवा मिल गयी शुद्ध
छोड़ चले मैदान को, हुए क्रिकेटर  क्रुद्ध !
ओंम प्रकाश नौटियाल

Saturday, December 9, 2017

चुनावी खर्च

पैसा कितना हो गया , इस चुनाव में खर्च
गूगल भी ना कर सकी, अब तक इसको सर्च,
अब तक इसको सर्च, इस धन का स्त्रोत क्या था ?
काला अथवा श्वेत , पैसे का गोत्र क्या था ?
कहें ’ओंम ’ कविराय , दानी कौन है ऐसा ?
शीघ्र ही सूद संग,  वसूले   जो ना   पैसा !!
 -ओंम प्रकाश नौटियाल
( सर्वाधिकार सुरक्षित )

बेदाग औ’ सच्चे !!!



सच्चे सेवक की सुनो,एक यही पहचान

सत्ता पा संयत रहे, डिगे नहीं ईमान

डिगे नहीं ईमान, ना अहं का दास बने

जनजन को दे मान, उन्ही का बस खास बने

कहें ’ओंम’ कविराय, दिन आ सकेंगे अच्छे

लडेंगे जब चुनाव, बस बेदाग औ’ सच्चे !!!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

बेदाग औ’ सच्चे !!!


सच्चे सेवक की सुनो,एक यही पहचान

सत्ता पा संयत रहे, डिगे नहीं ईमान

डिगे नहीं ईमान, ना अहं का दास बने

जनजन को दे मान, उन्ही का बस खास बने

कहें ’ओंम’ कविराय, दिन आ सकेंगे अच्छे

लडेंगे जब चुनाव, बस बेदाग औ’ सच्चे !!!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

खिले हमेशा धूप !!

मित्रों सच्चे मीत की ,एक यही पहचान

पा सत्ता संयत रहे, डिगे नहीं ईमान

सच ही सच्चा मित्र है , ना बदले जो रूप

चलें यदि इसी राह पर, खिले हमेशा धूप !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

-

(पूर्व प्रकाशित - सर्वाधिकार सुरक्षित )

Friday, December 8, 2017

फैशन में गाली है

हर चीज में मिलावट सबकुछ ही जाली हैं

सियासत में आजकल फैशन में गाली है,

दिन में जिसे दिखाये हमेशा स्वप्न सुनहरे

उस जनता की नींदें अब सपनों से खाली हैं

-ओंम प्रकाश नौटियाल

( सर्वाधिकार सुरक्षित )

Wednesday, December 6, 2017

गुजारिश

भ्रष्ट कार्यो में जितने भी बहन भाई हैं लिप्त,
कृपया कुछ दिनों की खातिर कर दें स्थगित,
सी बी आई के पास है अधिक काम का बोझ,
नोच खसोट रोक कर जरा उनकी भी हो सोच।
-ओंम  प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित )

Monday, December 4, 2017

अलविदा प्रिय शशि कपूर जी !!

प्यार के मौसम में, उत्सव कन्यादान

प्रेम कहानी कलयुगी , धर्मपुत्र की शान ,

क्रोधी वक्त कभी कभी, ढह देता दीवार

शशि सम जो चमका रहा, छोड़ चला उस पार !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Saturday, December 2, 2017

नेतन बन भगवान

आये उनके द्वार पर, नेतन बन भगवान
रोनी सूरत दुख सुने ,मुफ्त दिया वरदान
मुफ्त दिया वरदान, बिन जी एस टी वाला
माँग लिया बस वोट, रंग में अपने  ढाला
कहें "ओंम" कविराय , ढेर वादे भी लाये
करो दुआ वह दीन, न फिर झाँसे में आये !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल


(सर्वाधिकार सुरक्षित  )

Thursday, November 30, 2017

प्याज

परत परत का तन लिये,खाये ऊँचा भाव
क्यों ना प्याज विचारता, सर पर खड़ा चुनाव !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Friday, November 24, 2017

पुत्र प्रमाद

सेवक पुत्र प्रमाद में, ऐसे हुए अधीर

टिकट उसे जब ना मिला, दिया कलेजा चीर !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, November 21, 2017

धन पाना हो लक्ष्य

धन पाना हो लक्ष्य जब ,रहे, मिटे तब साख

निष्प्राण के दाम लगे ,अश्रु औ’ कई लाख !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, November 20, 2017

ट्‍वीट !

सर्दी के प्रारंभ में , पैदा हो कुछ हीट

उल्टी सीधी सोच को , कर दें जल्दी ट्‍वीट !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

पाठ व्हाट्‍स एप का

झूठा सच्चा जो मिले, अर्जित कर लो ज्ञान

हो पाठ व्हाट्‍स एप का, बनो शीघ्र विद्वान !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Saturday, November 18, 2017

मूड़ी जी ने कह दिया

मूड़ी जी ने कह दिया, हुआ मूड़ अब ठीक

अर्थ व्यवस्था स्वस्थ है, बंद हुई सब लीक !!

-ऒंम प्रकाश नौटियाल

Friday, November 17, 2017

मूड़ी रेटिंग

वित्त आंकड़ों से रही, साँसत में यह साँस

मूड़ी की रेटिंग से ,फिर बंधी है आस !

-ऒंम प्रकाश नौटियाल

पूजा कीजे ईश की

गलती सबसे हो सके,कौन यहाँ भगवान?

पूजा कीजे ईश की, मानब का सम्मान !

ओंम प्रकाश नौटियाल

Thursday, November 16, 2017

कठिन सबेर !

काला धन, काला धुँआ, काला मन अंधेर

काला पर कानून हो , तो फिर कठिन सबेर !

-ऒंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, November 15, 2017

स्वतंत्र चिंतन

अच्छे काम सराहिये ,हो बुरों का विरोध

स्वतंत्र चिंतन के करें, दूर सभी अवरोध!!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, November 13, 2017

ट्रांसफर

सच्चाई जल्दी पहुँचे , हर कार्यालय द्वार

सत्यनिष्ठ की कीजिए ,बदली बारम्बार !!

ओंम प्रकाश नौटियाल

मस्त !

सांसद ,मंत्री अन्य सब,हैं चुनाव में व्यस्त

देश उसी तरह चल रहा,सुस्त,पस्त पर मस्त !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Sunday, November 12, 2017

शुद्ध हवा

"पतंजलि की शुद्ध हवा," यह भी हो उत्पाद

शीघ्र सभी को प्राप्त हो, प्रभु से यह फरियाद !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Saturday, November 11, 2017

दुखी सब बादल

बादल सोचे देखकर , घना धरा का फाग

कौन घूमता है वहाँ , रचकर मेरा स्वाँग ?

रचकर मेरा स्वाँग ?, कुछ मैं देख ना पाऊँ

लगे सभी तो स्याम, किधर पानी बरसाऊँ

सभी छुप गये खेत, रहा मैं जिनका कायल

देख धरा का हाल , अत्यंत दुखी सब बादल

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Friday, November 10, 2017

हवा

बच्चों का बचाव करें, खुद भी बचें जनाब

जमाने की न लग सके, ऐसी हवा खराब !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, November 8, 2017

एकता सूत्र

वायु बहुत विषाक्त हुई , दिल्ली से लाहौर
विष एकता सूत्र बना , आया कैसा दौर !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

कालाधन

हारे यदि इस बार तो, फिर पाओगे तख्त

पर जाकर आता नहीं , कालाधन औ’ वक्त !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, November 7, 2017

सच्चे मुद्दे

जात,पाँत,हिंदु,मुस्लिम, पर मत धरिए ध्यान

शिक्षा, रोटी,वस्त्र, छत, सच्चे मुद्दे मान !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

हिलता तख्त !!!

नेताओं के पास भी, कितना खाली वक्त

रैली,भाषण माँगता , उनका हिलता तख्त !!!

-ओंम प्रकाश नौतियाल

Monday, November 6, 2017

रोड़ शो

मार्ग राज्यों  के सभी ,थे अब  तक  बेजोड़
रोड़ शो से बिगड़ गये,सह न सके वह लोड़ !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

सभा, रोड़ शो, रैलियाँ

सभा, रोड़ शो, रैलियाँ , जायें करें प्रचार

वैसे भी बेकार हैं, समय खूब है यार ?

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Friday, November 3, 2017

, जन सेवा

लाभ पद पर अगर नहीं , होता कहीं चुनाव

पैदा होना कठिन है , जन सेवा का चाव !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

गैस

गुस्सा तनिक न कीजिए ,न ही खाइए तैश

प्रकृति ही जब बढना है, क्योंकर बढे न गैस !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, November 1, 2017

जिंदगी

वय बढ़ी मतदान किया,, और सुनी तकरीर

भूख ,प्यास की मार से. फिर तज दिया शरीर !

-ऒंम प्रकाश नौटियाल

Sunday, October 29, 2017

, होगा देश महान !

व्हाट्‍स एप नित्य जितना , बाँट रहा है ज्ञान

दूर नहीं वह दिवस जब , होगा देश महान
-ऒंम प्रकाश नौटियाल

Friday, October 27, 2017

कौन बनेगा करोड़़ पति ?

बन सके वह करोड़पति ,जिसका ज्ञान विशिष्ट

या फिर घूस पचा सके, हो मृदु भाषी, शिष्ट !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

लोकतंत्र

लोकतंत्र के मायने, उनकी हो सरकार

बलशाली नेता रहें, जिनके रिश्तेदार !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Thursday, October 26, 2017

पुश्तैनी घर

सभी इमारत का मुझे ,रटा हुआ इतिहास

पुश्तैनी घर पर बना ,किन पूर्वजों प्रयास?

-ओंम प्रकाश नौटियाल

वादा तेरा वादा

सत्त्ता चाहे लक्ष्य पर , धर सेवक अवतार

ऐसे वादे कीजिए , मुँह से टपके लार !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, October 24, 2017

ब्लाइँड़ खेल

ब्लाइँड़ खेल प्रकाश में, धन खोया अनमोल

जीवन की बाजी सदा, खेल आँख को खोल !

- ओंम प्रकाश नौटियाल

भ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार करना यदि, पूरी तरह समाप्त

खबरें इसकी बंद हों , होगा यह पर्याप्त

होगा, यह पर्याप्त, यदि कोई नहीं माने

करे जेल की सैर ,सजा वह पक्की जाने

सब लोग करें ध्यान, बरतें यह शिष्टाचार

लिखें , पढ़ें ना लेख , लिए शब्द भ्रष्टाचार !!!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Saturday, October 21, 2017

छुट्टी पर अखबार

वड़ोदरा में आज भी, छुट्टी पर अखबार

नाश्ता फिर अब कीजिए,लेकर संग अचार !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

आई थी दीवाली

आई थी दीवाली और फिर आकर चली गई

नकली रोशनी से आस का अब भ्रम नहीं होता,

पंछी तो आज भी गगन मे निर्भीक उड़ते हैं

किसी दल का लहराता वहाँ परचम नही होता !!!!!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Friday, October 20, 2017

गोवर्धन पूजा

पर्वत पूजन का बने,यह भी एक विकल्प

पर्यावरण वहाँ बचे, करें आज संकल्प !!

-ओम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, October 18, 2017

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं !!!!

लीजे दिया कुम्हार से, बड़ी दुकानें त्याग

श्रम का जब दीपक जले,जगमग चमके भाग!!

ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, October 17, 2017

धन तेरस की हार्दिक शुभकामनाएं !!!

वैसे तो हर ब्रांड़ की ,चाय सभी को भाय,

जि एस ’टी’ के स्वाद पर ,क्या है लेकिन राय ?

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Saturday, October 14, 2017

चुनाव

सब दलों की चिंता यह , आते पास चुनाव

देखें अब की मिल सके, वादों का क्या भाव !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

आज फिर एक अत्यंत दुःखद समाचार मिला !ॐ शान्ति शान्ति !!!! 14.10.2017

क्रूर काल के फिर चले, असमय ही विष दंत

एक जागृत जीवन का, हाय किया रे अंत !!

ओंम प्रकाश नौटियाल

शतरंज सी बिसात

बिछ गई फिर चुनाव की , शतरंज सी बिसात

सब चालों में शाह की , छुपी हुई शह मात !!!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, October 2, 2017

नियति जन्य प्रहार

नियति जन्य प्रहार कभी, भीषण निर्मम क्रूर
हो जाते क्षण में  सभी , सपने चकना चूर !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Saturday, September 30, 2017

लौटे घर संतुष्ट !

खूब खिला पिला कर जो, दुष्ट बनाये पुष्ट

तज उनको मार नकली, लौटे घर संतुष्ट !

ओंम प्रकाश नौटियाल

Thursday, September 28, 2017

रीता पात्र

विशेषज्ञ सब लड़ रहे , लिए कर अर्थ शास्त्र
दीन तके असहाय सा, लेकर  रीता  पात्र !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

विकास

आम की न होगी, न ही खास की होगी

बबूल की होगी , ना पलाश की होगी

छोड़ कर सब चर्चा , जात पात ,धर्म की

अब बात देश में , बस विकास की होगी !!!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, September 27, 2017

किस चिड़िया का नाम ?

अर्थ व्यवस्था क्या पता, किस चिड़िया का नाम ?

रोटी को दो वक्त की , हाथ माँगते काम !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, September 19, 2017

हिन्दी प्रेम

पखवाड़े भर चाँदनी , फिर उदास उल्लास
सच्चा हिन्दी प्रेम तो, नित्य करें अरदास !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित सर्वाधिकार सुरक्षित )

Monday, September 18, 2017

हिन्दी की दुकान

नकली कवि ने खोल ली, एक हिन्दी दुकान

हिन्दी सेवा हो सके , लिया खूब धन दान,

लिया खूब धन दान, क्षेत्र कई आजमाये

सीमित सा था ज्ञान, बने फिर भी सरमाये,

धन मिला और नाम,बजा हिंदी की ढपली

सच को पूछे कौन, फूलते , फलते नकली !!

-ओंम प्रकाश नौटियाल

(पूर्व प्रकाशित - सर्वाधिकार सुरक्षित )

Sunday, September 17, 2017

, शुक्ल शुक्ल सम पक्ष

हिन्दी का हर पक्ष हो, शुक्ल शुक्ल सम पक्ष

कोटि कोटि वासी बने , ज्ञानी ,हिन्दी दक्ष !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, September 13, 2017

बुलैट गाड़ी

बुलैट गाड़ी बेचना, काम नहीं आसान

रोड़ रोड़ पर घूम कर, जान गया जापान !

-ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, September 11, 2017

Saturday, August 26, 2017

वर्षों भक्तों ने पढ़ा

वर्षों भक्तों ने पढ़ा  , क्या क्या स्याह सफेद
इम्तिहान की थी घड़ी , खुले तभी सब  भेद !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Friday, August 18, 2017

काला चंदा

चंदा लेते ब्लैक का ,जिसमें ’पता’ न  ’पैन’
औरों को समझा रहे, काला धन है बैन
काला धन है बैन , हिला दे अर्थ तंत्र को
हर दल की पर नींव, पोषती इसी यंत्र को
करना नष्ट समूल , स्याह धन का यदि धंधा
सर्व प्रथम हो बंद  , चुनावी काला चंदा  !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित-सर्वाधिकार सुरक्षित )

Saturday, August 12, 2017

मेरा भारत -कुछ दोहे

मेरा भारत -कुछ दोहे (मेरी पुस्तक "पीपल बिछोह में"  से उद्धत ) -ओम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, August 9, 2017

मसखरे

राजनीति के मसखरे , बदलें पल पल रंग
धन, पद , कद जो दे सके, चले उसी के संग !
ओंम प्रकाश नौटियाल

Sunday, August 6, 2017

Thursday, August 3, 2017

पर्यावरण बचाइये

पर्यावरण बचाइये , शाखें हो सर्वत्र
बैठ सकें उल्लू सभी , बहुत हुए एकत्र !!
ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, July 31, 2017

सेब टमाटर

सेब टमाटर हो चुके, कब के एक समान
धनी ,दीन का फर्क भी,खत्म हुआ बस जान !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Sunday, July 30, 2017

शरीफ़

कौन भला शरीफ़ यहाँ , मीर, वजीर, नवाब
कुछ के पर्दे हट गए , कुछ पर पड़ी नकाब !!
-ओंम  प्रकाश नौटियाल

Thursday, July 27, 2017

जल प्रलय

बड़ी भयावह त्रासदी, सिसक रहा गुजरात
घाव घनेरे दे रही, अब के यह बरसात !

गाँवो मे अति वृष्टि के,द्दश्य करें अभिभूत
मेघों को दिखती नहीं , क्या अपनी करतूत ?
ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, July 25, 2017

टमाटर

शतक लगाना है नहीं , सबके बस की बात
लाली हो टमाटर सी, तब बनती है बात !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Friday, July 14, 2017

फ़सल

खेतों में उगती कभी , फसलें गेहूं धान
उर्वर माटी की बढ़ी , अब उग रहे मकान !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Sunday, July 9, 2017

गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !!

सच्चा , सटीक ,श्रेष्ठ है, प्राप्त गुरू से ज्ञान
गूगल गुरू न बन सके ,असंतुलित निष्प्राण !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Thursday, July 6, 2017

एक सच्चा दोहा

लाश सामने देखकर , यही सोचे श्मशान
कफ़न ओढ़कर क्यों लगें ,सब बंदे इंसान?
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Thursday, June 29, 2017

बरसात दो दोहे

माटी की सोंधी महक, फैली नीम सुगंध
पहली इस बौछार का , छंदों सा आनंद !!
पानी बरसा मेघ से , मिटा ताप संताप
चादर हरी लपेट ली , धरती ने चुपचाप !!
ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, June 27, 2017

बरसात

हर्षित हो कर कह रही , इस मौसम बरसात
धरती ने पानी पिया , बिन पूछे घन जात ।
-ओंम प्रकाश नौटियाल

लंदन उड़ा विमान !

थोड़ा से उस कर्ज का ,कर न सका भुगतान
थैलों मे जिसने लिया ,  लंदन उड़ा विमान !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Sunday, June 25, 2017

पोषक

कृषक लटकता वृक्ष पर , फंदा गरदन डाल
सबका जो पोषक  रहा, पेट सका ना पाल !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Sunday, June 18, 2017

नाविक जब गुमराह !

बाईस गज की नदिया , समझ सके ना थाह
नैय्या कैसे पार हो , नाविक जब गुमराह !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Thursday, June 8, 2017

भानु भट्टी

भानु भट्टी भभक रही ,तपे धरा बेभाव  
जले भुने जो विगत से , उन पर कहाँ प्रभाव ?
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, June 5, 2017

मोटी खाल !!

दौरा कर देहात का , नेता थे बेहाल
सूरज तपा अलाव सा, उस पर मोटी खाल !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, May 31, 2017

रेत ही रेत

गर्मी
हरियाली पथरा गयी, फैली रेत ही रेत
झुलसे झुलसे लोग हैं , सूखे सूखे खेत !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, May 10, 2017

Friday, May 5, 2017

पत्थरों का महत्व

स्वर्ग धरा का था कभी, लुप्त हुआ बंधुत्व
फूलों की घाटी बढ़ा , पत्थरों का महत्व !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Wednesday, April 12, 2017

Sunday, April 9, 2017

Tuesday, April 4, 2017

सच्चे योगी

सच्चे योगी साधते , योग मार्ग से सोच
सत्य वचन बूते करें, सुकर्म निःसंकोच !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल                                                                    

Thursday, March 30, 2017

Tuesday, March 28, 2017

बूचड़घर पर वार हो

कौन जाने कब किसका,क्या होगा अंजाम
बूचड़घर पर वार हो , विधि का यही निजाम !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

बूचड़घर


Wednesday, March 22, 2017

रवि हाथ कमान

गर्मी खत्म  चुनाव की , अब रवि  हाथ कमान
 तप तप बहुत झुलस गए,रखना भगवन ध्यान!!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल


Saturday, March 11, 2017

लाल गुलाल !

जमानत जब जब्त हुई,  भए शर्म से लाल
’ओम’ अब क्या रंग सके, कोई लाल गुलाल !
-ओंम प्रकाश नौटियाल 

Friday, March 10, 2017

चुनाव रुझान

जनता ने चेहरे पर कुछ ऐसा रंग मला,
दमका हुआ चेहरा बड़ा बदरंग हो चला,
कठिन  है बहुत पढना जनता के मन की बात
होली में लगा रही क्यॊं बेरंग रंग भला ?
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, March 7, 2017

नारी शक्ति

नारी (कुछ प्रसिद्ध उक्तियों का दोहा रूपान्तरण) -ओंम प्रकाश नौटियाल
नारी इस संसार में , जस थैली की चाय
गर्म नीर में जब पडे, निज बल तभी बताय !  
(Nancy Reagan, Political Activist
A woman is like a tea bag. She only knows her strength when put in hot water Nancy Reagan, Political Activist
 ).
नार न होती जगत में , होता बडा अनर्थ
धन दौलत सारी यहाँ,  हो जाती तब व्यर्थ
(Aristotle, Philosopher

सूरत इस संसार की , चाहो बदले  तेज
स्त्री्याँ करिये संगठित, पुरुषों से परहेज !
("The fastest way to change society is to mobilize the women of the world." ~ Charles Malik)

स्त्रीयाँ जो भी चाहती , बनना पुरुष समान
हैं बिन महत्वाकाँक्षा , बात रहे यह ध्यान !
("Women who seek to be equal with men lack ambition." ~ Timothy Leary)

पुरुष बनाया ईश ने ,  यह था  प्रथम प्रयास  
नारी को फिर तब रचा, जब ली कला तराश
(Sure God created man before woman.  But then you always make a rough draft
before the final masterpiece.  ~Author Unknown  )
महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक  शुभकामनाएं !!

Friday, February 17, 2017

सेवक से बने स्वामी

सेवक से बने स्वामी , जब सत्तासीन हो गए ,
गरीब का दुख भुलाने , सुख के आधीन हो गए,
कुर्सी मिली तो वक्त नहीं मिल पाया मिलने का
चुनाव आया ,बिछे पग में, औ’ कालीन हो गए !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, February 13, 2017

प्रेम संदेश

सर्व प्रथम तो  देश है, करें संकल्प आज
प्रेम संदेश दे गए , भगत सुखदेव, राज !
-ओंम

Saturday, February 11, 2017

प्रेम दिवस

एक दिवस ही क्यों तके, प्रेम मिलन की राह
घृणा त्याग सबसे करें, नेह नित्य हर माह !
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Friday, February 10, 2017

एक और दोहा

टिकट पुनः वह पा गए, बाहु बल धन प्रताप
खुद वह कहते थे सदा, जिन्हे आस्तीन साँप !
-ओंम

Wednesday, February 1, 2017

बसंत है !!!

बजी बजट की बाँसुरिया
सुन कर फिर हर्षे कुटिया,
कोई  न अब रहे दुखिया
बदल दे दीन की दुनियाँ
सँभावनाएं अनंत हैं
बसंत ही बस बसंत है !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Monday, January 9, 2017