Saturday, March 31, 2018

एप्रिल फूल !!

दिवस आज का मित्रवर , कूल बहुत ही कूल
समझकर अति गर्म इसे, बने न एप्रिल फूल !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Thursday, March 29, 2018

पेपर लीक !!

सब क्षेत्रों की सुरक्षा, चूम रही जब पीक
बोर्ड़ के तब हो गये, दो दो पेपर लीक !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

Tuesday, March 27, 2018

दोहे गर्मी के

किरणे दिखलाने लगी , अपना रूप प्रचंड़
मौसम के आदेश पर , हमें दे रही दंड़  !!
 -ओंम प्रकाश नौटियल

Thursday, March 1, 2018

होली

‘प्लेट पकौड़े  संग में, हो गिलास में भंग
रंग होली का कर दे ,पुलकित हर इक अंग !!!

होली मय संसार है , क्या धरती क्या व्योम
रंग लगाने आ रहे  , चुपके छुपके  ’ओम’ !

-ओंम प्रकाश नौटियाल