Thursday, March 8, 2018
Thursday, March 1, 2018
होली
‘प्लेट पकौड़े संग में, हो गिलास में भंग
रंग होली का कर दे ,पुलकित हर इक अंग !!!
होली मय संसार है , क्या धरती क्या व्योम
रंग लगाने आ रहे , चुपके छुपके ’ओम’ !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
रंग होली का कर दे ,पुलकित हर इक अंग !!!
होली मय संसार है , क्या धरती क्या व्योम
रंग लगाने आ रहे , चुपके छुपके ’ओम’ !
Thursday, February 15, 2018
भ्रष्ट
भ्रष्ट बचे ना एक भी, बने देश खुशहाल
ढूंढ़ ढूंढ़ कर भ्रष्ट जन , दो मय माल निकाल !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
ढूंढ़ ढूंढ़ कर भ्रष्ट जन , दो मय माल निकाल !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Sunday, January 21, 2018
डार्विन का सिद्धांत
बंदर रहे बहुत दुखी , बिगड़ गई औलाद
नाच नाच अब दे रहे, नई खोज को दाद !
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
Wednesday, January 17, 2018
Monday, January 15, 2018
जनता की फरियाद
सालों तरसे न्याय को, जनता की फरियाद
सुलझे एक दिन में पर, अपने सभी विवाद !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
सुलझे एक दिन में पर, अपने सभी विवाद !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Sunday, January 14, 2018
Friday, January 12, 2018
, न्याय
जनता के हर दर्द का, जिसके पास उपाय
दुखियों के सम्मुख वही, न्याय माँगता न्याय !
जिनको हम समझे सदा, दुख का मात्र उपाय
जनता के सम्मुख वही, न्याय माँगता न्याय !
-ओम प्रकाश नौटियाल
दुखियों के सम्मुख वही, न्याय माँगता न्याय !
जिनको हम समझे सदा, दुख का मात्र उपाय
जनता के सम्मुख वही, न्याय माँगता न्याय !
-ओम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, January 9, 2018
विश्व हिंदी दिवस
विश्व हिंदी दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं !!
-
विश्व हिंदी दिवस मने , दस को पहले मास
यही ध्येय कि हिंदी हो , जग में भाषा खास
भाषा जब अपनी नहीं , फिर कैसे स्वाधीन
निज भाषा को प्यार कर, हुआ कौन कब हीन !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
-
विश्व हिंदी दिवस मने , दस को पहले मास
यही ध्येय कि हिंदी हो , जग में भाषा खास
भाषा जब अपनी नहीं , फिर कैसे स्वाधीन
निज भाषा को प्यार कर, हुआ कौन कब हीन !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Thursday, January 4, 2018
दुख का अंत !!
दीन हीन का हाल यही , बस जीवन पर्यंत
बड़ा कष्ट आकर करे, छोटे दुख का अंत !!
-ओम प्रकाश नौटियाल
बड़ा कष्ट आकर करे, छोटे दुख का अंत !!
-ओम प्रकाश नौटियाल
Wednesday, January 3, 2018
रोकी उसकी राह !
नव वर्ष मे पहले ही दिन , बाधित प्रेम प्रवाह
द्वंद द्वेष की आग ने, रोकी उसकी राह !
-ओम प्रकाश नौटियाल
द्वंद द्वेष की आग ने, रोकी उसकी राह !
-ओम प्रकाश नौटियाल
Saturday, December 30, 2017
अलविदा २०१७
बंदी देखी मंदी देखी
उन्हें सुना बघारते शेखी
गत वर्ष रहा रीता रीता
दिन अच्छे तलाशते बीता
मिला कदम कदम अचंभा जी
बाकी तो सब कुछ चंगा जी !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
उन्हें सुना बघारते शेखी
गत वर्ष रहा रीता रीता
दिन अच्छे तलाशते बीता
मिला कदम कदम अचंभा जी
बाकी तो सब कुछ चंगा जी !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
Wednesday, December 27, 2017
चंगा जी !
जिह्वा उगले पर गाली हो
हर ओर है यह चिंता व्याप्त
क्या वही चमन का माली हो
क्या दिल्ली क्या दरभंगा जी
बाकी तो सब कुछ चंगा जी !
-ओम प्रकाश नौटियाल
Monday, December 25, 2017
कुछ सत्ता आसक्त !
भारत में भरपूर हैं ,भाँति भाँति के भक्त
क्रूर कराल कठोर कटु, कुछ कमसिन कमशक्त,
धर्म ध्वजी ध्याता ध्यानी धुनी धुरंधर कुछ
पूजक कुछ परमेष्ट के, कुछ सत्ता आसक्त !
-ओम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित)
क्रूर कराल कठोर कटु, कुछ कमसिन कमशक्त,
धर्म ध्वजी ध्याता ध्यानी धुनी धुरंधर कुछ
पूजक कुछ परमेष्ट के, कुछ सत्ता आसक्त !
-ओम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित)
Saturday, December 23, 2017
Thursday, December 21, 2017
Wednesday, December 20, 2017
सोने चला विकास !
बहुत भाग दौड़ कर ली, बाँधी सबको आस
चूर चूर थक कर हुआ, सोने चला विकास !
ओंम प्रकाश नौटियाल
चूर चूर थक कर हुआ, सोने चला विकास !
ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, December 19, 2017
लोग रहे अब
प्रमुख सब दलों के लिये , अच्छे यह परिणाम
एक्जिट पोल खूब गिरे ,मुंह के बल धड़ाम !
-
एक्जिट पोल फेल हुए, अच्छा यह संकेत
इसका केवल अर्थ यह, लोग रहे अब चेत !
ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित )
एक्जिट पोल खूब गिरे ,मुंह के बल धड़ाम !
-
एक्जिट पोल फेल हुए, अच्छा यह संकेत
इसका केवल अर्थ यह, लोग रहे अब चेत !
ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित )
Thursday, December 14, 2017
Wednesday, December 13, 2017
धरती पर नहीं पाँव !
रहा घूमता नगर में, गया विकास न गाँव
प्लेन बना जल में खड़ा, धरती पर नहीं पाँव !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
प्लेन बना जल में खड़ा, धरती पर नहीं पाँव !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, December 12, 2017
भोर की बात !
जिस नेता के पक्ष में, लड़े मित्र से रात ,
वह जा मिला विपक्ष में, अभी भोर की बात !
ओंम प्रकाश नौटियाल
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
वह जा मिला विपक्ष में, अभी भोर की बात !
ओंम प्रकाश नौटियाल
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
Sunday, December 10, 2017
शुद्ध हवा
हिमाचल की शुद्ध हवा ,साँस नहीं आसान
शीघ्र आउट हो तभी, चले छोड़ मैदान !
नगर के क्रिकेटर भला , लेते कैसे साँस
हिमाचल की शुद्ध हवा, आई उन्हें न रास !
आदत थी प्रदूषण की , हवा मिल गयी शुद्ध
छोड़ चले मैदान को, हुए क्रिकेटर क्रुद्ध !
ओंम प्रकाश नौटियाल
शीघ्र आउट हो तभी, चले छोड़ मैदान !
नगर के क्रिकेटर भला , लेते कैसे साँस
हिमाचल की शुद्ध हवा, आई उन्हें न रास !
आदत थी प्रदूषण की , हवा मिल गयी शुद्ध
छोड़ चले मैदान को, हुए क्रिकेटर क्रुद्ध !
ओंम प्रकाश नौटियाल
Saturday, December 9, 2017
चुनावी खर्च
पैसा कितना हो गया , इस चुनाव में खर्च
गूगल भी ना कर सकी, अब तक इसको सर्च,
अब तक इसको सर्च, इस धन का स्त्रोत क्या था ?
काला अथवा श्वेत , पैसे का गोत्र क्या था ?
कहें ’ओंम ’ कविराय , दानी कौन है ऐसा ?
शीघ्र ही सूद संग, वसूले जो ना पैसा !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
गूगल भी ना कर सकी, अब तक इसको सर्च,
अब तक इसको सर्च, इस धन का स्त्रोत क्या था ?
काला अथवा श्वेत , पैसे का गोत्र क्या था ?
कहें ’ओंम ’ कविराय , दानी कौन है ऐसा ?
शीघ्र ही सूद संग, वसूले जो ना पैसा !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
बेदाग औ’ सच्चे !!!
सच्चे सेवक की सुनो,एक यही पहचान
सत्ता पा संयत रहे, डिगे नहीं ईमान
डिगे नहीं ईमान, ना अहं का दास बने
जनजन को दे मान, उन्ही का बस खास बने
कहें ’ओंम’ कविराय, दिन आ सकेंगे अच्छे
लडेंगे जब चुनाव, बस बेदाग औ’ सच्चे !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
बेदाग औ’ सच्चे !!!
सच्चे सेवक की सुनो,एक यही पहचान
सत्ता पा संयत रहे, डिगे नहीं ईमान
डिगे नहीं ईमान, ना अहं का दास बने
जनजन को दे मान, उन्ही का बस खास बने
कहें ’ओंम’ कविराय, दिन आ सकेंगे अच्छे
लडेंगे जब चुनाव, बस बेदाग औ’ सच्चे !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
खिले हमेशा धूप !!
मित्रों सच्चे मीत की ,एक यही पहचान
पा सत्ता संयत रहे, डिगे नहीं ईमान
सच ही सच्चा मित्र है , ना बदले जो रूप
चलें यदि इसी राह पर, खिले हमेशा धूप !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
-
(पूर्व प्रकाशित - सर्वाधिकार सुरक्षित )
पा सत्ता संयत रहे, डिगे नहीं ईमान
सच ही सच्चा मित्र है , ना बदले जो रूप
चलें यदि इसी राह पर, खिले हमेशा धूप !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
-
(पूर्व प्रकाशित - सर्वाधिकार सुरक्षित )
Friday, December 8, 2017
फैशन में गाली है
हर चीज में मिलावट सबकुछ ही जाली हैं
सियासत में आजकल फैशन में गाली है,
दिन में जिसे दिखाये हमेशा स्वप्न सुनहरे
उस जनता की नींदें अब सपनों से खाली हैं
-ओंम प्रकाश नौटियाल
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
सियासत में आजकल फैशन में गाली है,
दिन में जिसे दिखाये हमेशा स्वप्न सुनहरे
उस जनता की नींदें अब सपनों से खाली हैं
-ओंम प्रकाश नौटियाल
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
Wednesday, December 6, 2017
गुजारिश
भ्रष्ट कार्यो में जितने भी बहन भाई हैं लिप्त,
कृपया कुछ दिनों की खातिर कर दें स्थगित,
सी बी आई के पास है अधिक काम का बोझ,
नोच खसोट रोक कर जरा उनकी भी हो सोच।
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित )
कृपया कुछ दिनों की खातिर कर दें स्थगित,
सी बी आई के पास है अधिक काम का बोझ,
नोच खसोट रोक कर जरा उनकी भी हो सोच।
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित )
Monday, December 4, 2017
अलविदा प्रिय शशि कपूर जी !!
प्यार के मौसम में, उत्सव कन्यादान
प्रेम कहानी कलयुगी , धर्मपुत्र की शान ,
क्रोधी वक्त कभी कभी, ढह देता दीवार
शशि सम जो चमका रहा, छोड़ चला उस पार !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
प्रेम कहानी कलयुगी , धर्मपुत्र की शान ,
क्रोधी वक्त कभी कभी, ढह देता दीवार
शशि सम जो चमका रहा, छोड़ चला उस पार !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Saturday, December 2, 2017
नेतन बन भगवान
आये उनके द्वार पर, नेतन बन भगवान
रोनी सूरत दुख सुने ,मुफ्त दिया वरदान
मुफ्त दिया वरदान, बिन जी एस टी वाला
माँग लिया बस वोट, रंग में अपने ढाला
कहें "ओंम" कविराय , ढेर वादे भी लाये
करो दुआ वह दीन, न फिर झाँसे में आये !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
रोनी सूरत दुख सुने ,मुफ्त दिया वरदान
मुफ्त दिया वरदान, बिन जी एस टी वाला
माँग लिया बस वोट, रंग में अपने ढाला
कहें "ओंम" कविराय , ढेर वादे भी लाये
करो दुआ वह दीन, न फिर झाँसे में आये !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
Thursday, November 30, 2017
प्याज
परत परत का तन लिये,खाये ऊँचा भाव
क्यों ना प्याज विचारता, सर पर खड़ा चुनाव !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
क्यों ना प्याज विचारता, सर पर खड़ा चुनाव !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Friday, November 24, 2017
पुत्र प्रमाद
सेवक पुत्र प्रमाद में, ऐसे हुए अधीर
टिकट उसे जब ना मिला, दिया कलेजा चीर !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
टिकट उसे जब ना मिला, दिया कलेजा चीर !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, November 21, 2017
धन पाना हो लक्ष्य
धन पाना हो लक्ष्य जब ,रहे, मिटे तब साख
निष्प्राण के दाम लगे ,अश्रु औ’ कई लाख !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
निष्प्राण के दाम लगे ,अश्रु औ’ कई लाख !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Monday, November 20, 2017
ट्वीट !
सर्दी के प्रारंभ में , पैदा हो कुछ हीट
उल्टी सीधी सोच को , कर दें जल्दी ट्वीट !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
उल्टी सीधी सोच को , कर दें जल्दी ट्वीट !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
पाठ व्हाट्स एप का
झूठा सच्चा जो मिले, अर्जित कर लो ज्ञान
हो पाठ व्हाट्स एप का, बनो शीघ्र विद्वान !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
हो पाठ व्हाट्स एप का, बनो शीघ्र विद्वान !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Saturday, November 18, 2017
मूड़ी जी ने कह दिया
मूड़ी जी ने कह दिया, हुआ मूड़ अब ठीक
अर्थ व्यवस्था स्वस्थ है, बंद हुई सब लीक !!
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
अर्थ व्यवस्था स्वस्थ है, बंद हुई सब लीक !!
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
Friday, November 17, 2017
मूड़ी रेटिंग
वित्त आंकड़ों से रही, साँसत में यह साँस
मूड़ी की रेटिंग से ,फिर बंधी है आस !
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
मूड़ी की रेटिंग से ,फिर बंधी है आस !
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
पूजा कीजे ईश की
गलती सबसे हो सके,कौन यहाँ भगवान?
पूजा कीजे ईश की, मानब का सम्मान !
ओंम प्रकाश नौटियाल
पूजा कीजे ईश की, मानब का सम्मान !
ओंम प्रकाश नौटियाल
Thursday, November 16, 2017
कठिन सबेर !
काला धन, काला धुँआ, काला मन अंधेर
काला पर कानून हो , तो फिर कठिन सबेर !
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
काला पर कानून हो , तो फिर कठिन सबेर !
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
Wednesday, November 15, 2017
स्वतंत्र चिंतन
अच्छे काम सराहिये ,हो बुरों का विरोध
स्वतंत्र चिंतन के करें, दूर सभी अवरोध!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
स्वतंत्र चिंतन के करें, दूर सभी अवरोध!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Monday, November 13, 2017
Sunday, November 12, 2017
शुद्ध हवा
"पतंजलि की शुद्ध हवा," यह भी हो उत्पाद
शीघ्र सभी को प्राप्त हो, प्रभु से यह फरियाद !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
शीघ्र सभी को प्राप्त हो, प्रभु से यह फरियाद !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Saturday, November 11, 2017
दुखी सब बादल
बादल सोचे देखकर , घना धरा का फाग
कौन घूमता है वहाँ , रचकर मेरा स्वाँग ?
रचकर मेरा स्वाँग ?, कुछ मैं देख ना पाऊँ
लगे सभी तो स्याम, किधर पानी बरसाऊँ
सभी छुप गये खेत, रहा मैं जिनका कायल
देख धरा का हाल , अत्यंत दुखी सब बादल
-ओंम प्रकाश नौटियाल
कौन घूमता है वहाँ , रचकर मेरा स्वाँग ?
रचकर मेरा स्वाँग ?, कुछ मैं देख ना पाऊँ
लगे सभी तो स्याम, किधर पानी बरसाऊँ
सभी छुप गये खेत, रहा मैं जिनका कायल
देख धरा का हाल , अत्यंत दुखी सब बादल
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Friday, November 10, 2017
Wednesday, November 8, 2017
एकता सूत्र
वायु बहुत विषाक्त हुई , दिल्ली से लाहौर
विष एकता सूत्र बना , आया कैसा दौर !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
विष एकता सूत्र बना , आया कैसा दौर !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, November 7, 2017
सच्चे मुद्दे
जात,पाँत,हिंदु,मुस्लिम, पर मत धरिए ध्यान
शिक्षा, रोटी,वस्त्र, छत, सच्चे मुद्दे मान !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
शिक्षा, रोटी,वस्त्र, छत, सच्चे मुद्दे मान !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
हिलता तख्त !!!
नेताओं के पास भी, कितना खाली वक्त
रैली,भाषण माँगता , उनका हिलता तख्त !!!
-ओंम प्रकाश नौतियाल
रैली,भाषण माँगता , उनका हिलता तख्त !!!
-ओंम प्रकाश नौतियाल
Monday, November 6, 2017
रोड़ शो
मार्ग राज्यों के सभी ,थे अब तक बेजोड़
रोड़ शो से बिगड़ गये,सह न सके वह लोड़ !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
रोड़ शो से बिगड़ गये,सह न सके वह लोड़ !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
सभा, रोड़ शो, रैलियाँ
सभा, रोड़ शो, रैलियाँ , जायें करें प्रचार
वैसे भी बेकार हैं, समय खूब है यार ?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
वैसे भी बेकार हैं, समय खूब है यार ?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Friday, November 3, 2017
Wednesday, November 1, 2017
जिंदगी
वय बढ़ी मतदान किया,, और सुनी तकरीर
भूख ,प्यास की मार से. फिर तज दिया शरीर !
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
भूख ,प्यास की मार से. फिर तज दिया शरीर !
-ऒंम प्रकाश नौटियाल
Sunday, October 29, 2017
, होगा देश महान !
व्हाट्स एप नित्य जितना , बाँट रहा है ज्ञान
दूर नहीं वह दिवस जब , होगा देश महान -ऒंम प्रकाश नौटियाल
दूर नहीं वह दिवस जब , होगा देश महान -ऒंम प्रकाश नौटियाल
Friday, October 27, 2017
कौन बनेगा करोड़़ पति ?
बन सके वह करोड़पति ,जिसका ज्ञान विशिष्ट
या फिर घूस पचा सके, हो मृदु भाषी, शिष्ट !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
या फिर घूस पचा सके, हो मृदु भाषी, शिष्ट !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Thursday, October 26, 2017
पुश्तैनी घर
सभी इमारत का मुझे ,रटा हुआ इतिहास
पुश्तैनी घर पर बना ,किन पूर्वजों प्रयास?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
पुश्तैनी घर पर बना ,किन पूर्वजों प्रयास?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
वादा तेरा वादा
सत्त्ता चाहे लक्ष्य पर , धर सेवक अवतार
ऐसे वादे कीजिए , मुँह से टपके लार !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
ऐसे वादे कीजिए , मुँह से टपके लार !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, October 24, 2017
ब्लाइँड़ खेल
ब्लाइँड़ खेल प्रकाश में, धन खोया अनमोल
जीवन की बाजी सदा, खेल आँख को खोल !
- ओंम प्रकाश नौटियाल
जीवन की बाजी सदा, खेल आँख को खोल !
- ओंम प्रकाश नौटियाल
भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार करना यदि, पूरी तरह समाप्त
खबरें इसकी बंद हों , होगा यह पर्याप्त
होगा, यह पर्याप्त, यदि कोई नहीं माने
करे जेल की सैर ,सजा वह पक्की जाने
सब लोग करें ध्यान, बरतें यह शिष्टाचार
लिखें , पढ़ें ना लेख , लिए शब्द भ्रष्टाचार !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
खबरें इसकी बंद हों , होगा यह पर्याप्त
होगा, यह पर्याप्त, यदि कोई नहीं माने
करे जेल की सैर ,सजा वह पक्की जाने
सब लोग करें ध्यान, बरतें यह शिष्टाचार
लिखें , पढ़ें ना लेख , लिए शब्द भ्रष्टाचार !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Saturday, October 21, 2017
छुट्टी पर अखबार
वड़ोदरा में आज भी, छुट्टी पर अखबार
नाश्ता फिर अब कीजिए,लेकर संग अचार !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
नाश्ता फिर अब कीजिए,लेकर संग अचार !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
आई थी दीवाली
आई थी दीवाली और फिर आकर चली गई
नकली रोशनी से आस का अब भ्रम नहीं होता,
पंछी तो आज भी गगन मे निर्भीक उड़ते हैं
किसी दल का लहराता वहाँ परचम नही होता !!!!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
नकली रोशनी से आस का अब भ्रम नहीं होता,
पंछी तो आज भी गगन मे निर्भीक उड़ते हैं
किसी दल का लहराता वहाँ परचम नही होता !!!!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Friday, October 20, 2017
गोवर्धन पूजा
पर्वत पूजन का बने,यह भी एक विकल्प
पर्यावरण वहाँ बचे, करें आज संकल्प !!
-ओम प्रकाश नौटियाल
पर्यावरण वहाँ बचे, करें आज संकल्प !!
-ओम प्रकाश नौटियाल
Wednesday, October 18, 2017
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं !!!!
लीजे दिया कुम्हार से, बड़ी दुकानें त्याग
श्रम का जब दीपक जले,जगमग चमके भाग!!
ओंम प्रकाश नौटियाल
श्रम का जब दीपक जले,जगमग चमके भाग!!
ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, October 17, 2017
धन तेरस की हार्दिक शुभकामनाएं !!!
वैसे तो हर ब्रांड़ की ,चाय सभी को भाय,
जि एस ’टी’ के स्वाद पर ,क्या है लेकिन राय ?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
जि एस ’टी’ के स्वाद पर ,क्या है लेकिन राय ?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Saturday, October 14, 2017
चुनाव
सब दलों की चिंता यह , आते पास चुनाव
देखें अब की मिल सके, वादों का क्या भाव !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
देखें अब की मिल सके, वादों का क्या भाव !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
आज फिर एक अत्यंत दुःखद समाचार मिला !ॐ शान्ति शान्ति !!!! 14.10.2017
क्रूर काल के फिर चले, असमय ही विष दंत
एक जागृत जीवन का, हाय किया रे अंत !!
ओंम प्रकाश नौटियाल
एक जागृत जीवन का, हाय किया रे अंत !!
ओंम प्रकाश नौटियाल
शतरंज सी बिसात
बिछ गई फिर चुनाव की , शतरंज सी बिसात
सब चालों में शाह की , छुपी हुई शह मात !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
सब चालों में शाह की , छुपी हुई शह मात !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Monday, October 2, 2017
नियति जन्य प्रहार
नियति जन्य प्रहार कभी, भीषण निर्मम क्रूर
हो जाते क्षण में सभी , सपने चकना चूर !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
हो जाते क्षण में सभी , सपने चकना चूर !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Saturday, September 30, 2017
लौटे घर संतुष्ट !
खूब खिला पिला कर जो, दुष्ट बनाये पुष्ट
तज उनको मार नकली, लौटे घर संतुष्ट !
ओंम प्रकाश नौटियाल
तज उनको मार नकली, लौटे घर संतुष्ट !
ओंम प्रकाश नौटियाल
Thursday, September 28, 2017
रीता पात्र
विशेषज्ञ सब लड़ रहे , लिए कर अर्थ शास्त्र
दीन तके असहाय सा, लेकर रीता पात्र !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
दीन तके असहाय सा, लेकर रीता पात्र !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
विकास
आम की न होगी, न ही खास की होगी
बबूल की होगी , ना पलाश की होगी
छोड़ कर सब चर्चा , जात पात ,धर्म की
अब बात देश में , बस विकास की होगी !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
बबूल की होगी , ना पलाश की होगी
छोड़ कर सब चर्चा , जात पात ,धर्म की
अब बात देश में , बस विकास की होगी !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Wednesday, September 27, 2017
किस चिड़िया का नाम ?
अर्थ व्यवस्था क्या पता, किस चिड़िया का नाम ?
रोटी को दो वक्त की , हाथ माँगते काम !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
रोटी को दो वक्त की , हाथ माँगते काम !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, September 19, 2017
हिन्दी प्रेम
पखवाड़े भर चाँदनी , फिर उदास उल्लास
सच्चा हिन्दी प्रेम तो, नित्य करें अरदास !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित सर्वाधिकार सुरक्षित )
सच्चा हिन्दी प्रेम तो, नित्य करें अरदास !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित सर्वाधिकार सुरक्षित )
Monday, September 18, 2017
हिन्दी की दुकान
नकली कवि ने खोल ली, एक हिन्दी दुकान
हिन्दी सेवा हो सके , लिया खूब धन दान,
लिया खूब धन दान, क्षेत्र कई आजमाये
सीमित सा था ज्ञान, बने फिर भी सरमाये,
धन मिला और नाम,बजा हिंदी की ढपली
सच को पूछे कौन, फूलते , फलते नकली !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित - सर्वाधिकार सुरक्षित )
हिन्दी सेवा हो सके , लिया खूब धन दान,
लिया खूब धन दान, क्षेत्र कई आजमाये
सीमित सा था ज्ञान, बने फिर भी सरमाये,
धन मिला और नाम,बजा हिंदी की ढपली
सच को पूछे कौन, फूलते , फलते नकली !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित - सर्वाधिकार सुरक्षित )
Sunday, September 17, 2017
, शुक्ल शुक्ल सम पक्ष
हिन्दी का हर पक्ष हो, शुक्ल शुक्ल सम पक्ष
कोटि कोटि वासी बने , ज्ञानी ,हिन्दी दक्ष !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
कोटि कोटि वासी बने , ज्ञानी ,हिन्दी दक्ष !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Friday, September 15, 2017
Wednesday, September 13, 2017
Monday, September 11, 2017
Thursday, September 7, 2017
Sunday, September 3, 2017
Saturday, August 26, 2017
वर्षों भक्तों ने पढ़ा
वर्षों भक्तों ने पढ़ा , क्या क्या स्याह सफेद
इम्तिहान की थी घड़ी , खुले तभी सब भेद !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
इम्तिहान की थी घड़ी , खुले तभी सब भेद !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Sunday, August 20, 2017
Friday, August 18, 2017
काला चंदा
चंदा लेते ब्लैक का ,जिसमें ’पता’ न ’पैन’
औरों को समझा रहे, काला धन है बैन
काला धन है बैन , हिला दे अर्थ तंत्र को
हर दल की पर नींव, पोषती इसी यंत्र को
करना नष्ट समूल , स्याह धन का यदि धंधा
सर्व प्रथम हो बंद , चुनावी काला चंदा !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित-सर्वाधिकार सुरक्षित )
औरों को समझा रहे, काला धन है बैन
काला धन है बैन , हिला दे अर्थ तंत्र को
हर दल की पर नींव, पोषती इसी यंत्र को
करना नष्ट समूल , स्याह धन का यदि धंधा
सर्व प्रथम हो बंद , चुनावी काला चंदा !!!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित-सर्वाधिकार सुरक्षित )
Saturday, August 12, 2017
Wednesday, August 9, 2017
Monday, August 7, 2017
Sunday, August 6, 2017
Thursday, August 3, 2017
पर्यावरण बचाइये
पर्यावरण बचाइये , शाखें हो सर्वत्र
बैठ सकें उल्लू सभी , बहुत हुए एकत्र !!
ओंम प्रकाश नौटियाल
बैठ सकें उल्लू सभी , बहुत हुए एकत्र !!
ओंम प्रकाश नौटियाल
Monday, July 31, 2017
सेब टमाटर
सेब टमाटर हो चुके, कब के एक समान
धनी ,दीन का फर्क भी,खत्म हुआ बस जान !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
धनी ,दीन का फर्क भी,खत्म हुआ बस जान !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Sunday, July 30, 2017
शरीफ़
कौन भला शरीफ़ यहाँ , मीर, वजीर, नवाब
कुछ के पर्दे हट गए , कुछ पर पड़ी नकाब !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
कुछ के पर्दे हट गए , कुछ पर पड़ी नकाब !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Thursday, July 27, 2017
जल प्रलय
बड़ी भयावह त्रासदी, सिसक रहा गुजरात
घाव घनेरे दे रही, अब के यह बरसात !
गाँवो मे अति वृष्टि के,द्दश्य करें अभिभूत
मेघों को दिखती नहीं , क्या अपनी करतूत ?
ओंम प्रकाश नौटियाल
घाव घनेरे दे रही, अब के यह बरसात !
गाँवो मे अति वृष्टि के,द्दश्य करें अभिभूत
मेघों को दिखती नहीं , क्या अपनी करतूत ?
ओंम प्रकाश नौटियाल
Tuesday, July 25, 2017
Friday, July 21, 2017
Friday, July 14, 2017
Sunday, July 9, 2017
गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !!
सच्चा , सटीक ,श्रेष्ठ है, प्राप्त गुरू से ज्ञान
गूगल गुरू न बन सके ,असंतुलित निष्प्राण !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
गूगल गुरू न बन सके ,असंतुलित निष्प्राण !
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Thursday, July 6, 2017
एक सच्चा दोहा
लाश सामने देखकर , यही सोचे श्मशान
कफ़न ओढ़कर क्यों लगें ,सब बंदे इंसान?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
कफ़न ओढ़कर क्यों लगें ,सब बंदे इंसान?
-ओंम प्रकाश नौटियाल
Subscribe to:
Posts (Atom)












