Wednesday, October 26, 2022

Monday, October 24, 2022

Monday, October 17, 2022

Wednesday, October 12, 2022

Monday, October 10, 2022

Sunday, October 9, 2022

Saturday, October 1, 2022

गाँधी और शास्त्री

                     -1-

गाँधी देखें स्वर्ग से , लोकतंत्र के ढंग

सत्ता के लोभी यहाँ , बदलें कितने रंग

बदलें कितने रंग, करें प्रयोग असत्य के

गढ़े नित्य नव झूठ ,  बिना ही किसी तथ्य के

हर ले जन की व्याधि , चले ऐसी इक आँधी

तब बदलेगा देश , स्वर्ग में सोचें गाँधी 

                    -2-

सच्चे सेवक देश के , रहे बहादुर लाल
अंगीकृत की सादगी, बदली कभी न चाल
बदली कभी न चाल ,अनुकरणीय थी शैली
छवि  उनकी बेदाग , हुई न तनिक भी मैली
ऋण लेकर ली कार,  शाला जा सकें बच्चे
सोमवार उपवास , समर्पित सेवक सच्चे !!
-ओम प्रकाश नौटियाल
(सर्वाधिकार सुरक्षित )